Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक के घर में मिली ₹18.5 लाख की नकदी

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 28 October, 2024
बरेली (यूपी) में झाड़फूंक करने वाले एक तांत्रिक के घर से पुलिस ने करीब ₹18.5 लाख की नकदी बरामद की है। तांत्रिक के बीमार होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी बहनों व मकान मालिक में रुपयों को लेकर विवाद होने के बाद पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी है।