Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बनीं स्मृति मंधाना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 29 October, 2024
वनडे क्रिकेट में स्मृति मंधाना भारत के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 28 वर्षीय स्मृति ने मंगलवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का 8वां शतक लगाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। स्मृति ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 7 वनडे शतक लगाए थे।