श्रीलंका में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरे किए गए अरेस्ट
श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में डेल्फ्ट द्वीप के पास उत्तरी सागर से 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी तीन नावों को भी ज़ब्त कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गायन विक्रमसूर्या ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया जाएगा।
read more at Times Now नवभारत


