Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं भारतीय मूल के चंद्र आर्या जो लड़ेंगे ट्रूडो की लिबरल पार्टी के प्रमुख का चुनाव?

short by विप्रांशु पंत / on Friday, 10 January, 2025
भारत के राज्य कर्नाटक में जन्मे कनाडाई सांसद चंद्र आर्या ने जस्टिन ट्रूडो के लिबरल पार्टी प्रमुख और कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पार्टी प्रमुख का चुनाव लड़ने का एलान किया है। 62-वर्षीय आर्या ने कौसाली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (धारवाड़) से एमबीए किया है। उनकी वेबसाइट के अनुसार, वह 20 साल पहले कनाडा चले गए थे।