बिहार में पुलिस ने 24 किलो चरस पकड़कर किया सील पैक, कोर्ट में खोला तो निकले ईंट-पत्थर
मोतिहारी (बिहार) में रेलवे पुलिस द्वारा एक अदालत में पेश किए गए चरस के सीलबंद बैग से ईंट-पत्थर निकलने का मामला सामने आया है। दरअसल, मार्च में एक लावारिस बैग में मिले 24.39 किलोग्राम चरस को रेलवे पुलिस ने सीलबंद बैग में रखा था जिसे अदालत में खोलने पर अंदर ईंट-पत्थर मिले। एसपी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
read more at News18 हिंदी


