दिल्ली में पत्नी के रील्स बनाने पर पति ने की हत्या, खुदकुशी की कोशिश पर पुलिस ने बचाया
दिल्ली के नजफगढ़ में रील्स बनाने और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ऐक्टिव रहने से परेशान एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, उसके बाद शख्स ने फांसी लगाकर और ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया। बकौल पुलिस, दंपति पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे।
read more at हिन्दुस्तान


