यूपी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही वसूला जाएगा जुर्माना
उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से मौके पर ही जुर्माना वसूला जाएगा। अधिकारियों को पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें दी जाएंगी जिससे वे डेबिट व क्रेडिट कॉर्ड के ज़रिए जुर्माना वसूलेंगे। वेब पोर्टल 'हिन्दुस्तान' ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि लखनऊ व गाज़ियाबाद में पीओएस मशीन का ट्रायल किया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


