'LSD' के बाद राजकुमार राव से डर गई थी, उनके साथ काम करने से मना कर दिया था: पत्रलेखा
अभिनेता राजकुमार राव की पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा है कि 'लव सेक्स और धोखा' देखने के बाद वह राजकुमार से डर गई थीं। पत्रलेखा ने कहा, "मेरे दोस्त ने राजकुमार संग मुझे एक म्यूज़िक वीडियो की पेशकश की थी लेकिन मैंने अस्वीकार कर दिया। मैंने दोस्त से कहा था कि मैं नहीं आ सकती...मुझे डर लग रहा है।"
read more at Inshorts


