एमपी के विदिशा से 'गायब' हुई नहर, ज़मीन का पता लगाने के लिए राजस्व विभाग से मांगी गई मदद
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा (एमपी) से एक नहर 'गायब' हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, नहर की ज़मीन पर अतिक्रमण हो गया है और ज़िम्मेदार विभाग ने 'गायब' ज़मीन का पता लगाने के लिए राजस्व विभाग से मदद मांगी है। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के अनुसार, जांच के बाद सरकारी ज़मीन को मुक्त कराया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


