यूपी के पूर्व मंत्री व 8 बार विधायक रहे श्यामसुंदर शर्मा को मायावती ने BSP से निकाला
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व मांट (मथुरा) विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रह चुके श्यामसुंदर शर्मा को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता को लेकर शर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। शर्मा को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी।
read more at इंडिया टीवी


