केदारनाथ यात्रा रूट पर भारी बारिश के बीच 9,099 लोगों को अब तक किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण फंसे 9,099 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को 1,865 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा, "3 अगस्त को केदारनाथ से 43 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया।"
read more at ANI


