Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताया नमक से ज़्यादा रोज़ाना की इन आदतों से बढ़ता है हाई बीपी का खतरा

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 13 December 2025
अपोलो हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार के अनुसार, नमक खाने या फैमिली हिस्ट्री की वजह से ही हाई ब्लड प्रेशर नहीं होता, बल्कि रोज़मर्रा की आदतें भी इसका कारण होती हैं। बकौल डॉक्टर सुधीर, स्ट्रेसफुल ड्राइविंग (अधिक ट्रैफिक में), प्रदूषण में वर्कआउट, लंबे समय तक बैठना, लगातार चिंता, कम/ज़्यादा नींद और अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं।