Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 6 बार पलटी कार, मां-बेटे की हुई मौत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 22 August, 2024
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोवंश सामने आने के चलते एक कार अनियंत्रित होकर 6 बार पलटी जिसके कारण कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे शख्स की हालत गंभीर है और उसे अंबेडकरनगर के अस्पताल रेफर किया गया है। महिला व उसका बेटा नाले में जाकर गिरे थे।