Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल में हो रही बारिश से 190 सड़कों पर यातायात हुआ बाधित, ₹655 करोड़ का हुआ नुकसान

short by सौरभ भटनागर / on Saturday, 3 August, 2024
हिमाचल प्रदेश आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में पिछले 4 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण 190 से अधिक सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, 27 जून से 1 अगस्त तक बारिश से संबंधित घटनाओं में राज्य को ₹655 करोड़ का नुकसान हुआ है।
read more at भाषा