आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी त्रिफला के क्या साइड इफेक्ट्स हैं?
कंसल्टेंट डाइटीशियन कनिका मल्होत्रा ने कई समस्याओं में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी त्रिफला के साइड इफेक्ट्स बताए हैं। उन्होंने बताया कि त्रिफला में प्राकृतिक रेचक होते हैं इसलिए इसके अधिक इस्तेमाल से दस्त और पेट की समस्या हो सकती है। इसके इस्तेमाल से गर्भवती महिलाओं में गर्भपात और स्तनपान संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।


