₹25000 करोड़ के SBI QIP के इश्यू में LIC को मिले सबसे अधिक शेयर
एसबीआई के ₹25,000 करोड़ के क्यूआईपी इश्यू के तहत करीब 20% शेयर एलआईसी को मिले हैं। एसबीआई द्वारा एक्सचेंज फाइलिंग को दी गई जानकारी के मुताबिक, कई स्कीमों के तहत एलआईसी को करीब ₹5,000 करोड़ के शेयर मिले। गौरतलब है, जून 2025 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, एसबीआई में एलआईसी की हिस्सेदारी 9.2% है जो अब और बढ़ गई।
read more at Moneycontrol हिंदी


