लॉकडाउन के दौरान लड़कों के मुकाबले तेज़ी से मैच्योर हुआ किशोर लड़कियों का दिमाग: स्टडी
प्रोसीडिंग्स ऑफ द नैशनल अकैडमी ऑफ साइंसेज़ में प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, कोविड-19 लॉकडाउन के कारण कुछ किशोरों का दिमाग सामान्य से कहीं ज़्यादा तेज़ी से मैच्योर हुआ। इस दौरान औसतन लड़कियों का दिमाग 4.2 साल और लड़कों का दिमाग 1.4 साल तेज़ी से उम्रदराज़ हुआ। स्टडी में दिमाग में कॉर्टिकल थिनिंग को मापा गया।
read more at PNAS


