महाराष्ट्र में बिजली के तार की चपेट में आकर मादा तेंदुआ व 2 शावकों की हुई मौत, 4 लोग अरेस्ट
गोंदिया (महाराष्ट्र) में जंगली सुअरों का शिकार करने के लिए लगाए गए बिजली के तारों के संपर्क में आकर एक मादा तेंदुआ व 2 शावकों की मौत हो गई। एक अधिकारी के अनुसार, इलाके से बदबू आने पर घटना का पता चला व मामले में 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल अधिकारी, जानवरों का कोई अंग गायब नहीं था।
read more at भाषा


