'अनुपमा' के ऐक्टर नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन
अभिनेता नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। नितेश के रिश्तेदार व निर्माता सिद्धार्थ नागर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है, "मेरी बहन अर्पिता पांडे सदमे में हैं।" उन्होंने टीवी शो 'अनुपमा', 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' और फिल्म 'ओम शांति ओम' में काम किया था।
read more at ABP न्यूज़


