Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल में सबसे तेज़ 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बने खलील अहमद

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 2 April, 2023
दिल्ली कैपिटल्स के पेसर खलील अहमद आईपीएल में सबसे तेज़ 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले अहमद ने 35 आईपीएल मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम दर्ज था जिन्होंने 37 आईपीएल मैचों में 50 विकेट लिए थे।