पाकिस्तान में हुए आत्मघाती बम विस्फोट के पीछे आईएसआईएस का है हाथ: पुलिस
खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) में रविवार को एक राजनीतिक रैली में हुए आत्मघाती विस्फोट के मामले में पुलिस ने बताया है कि इसके पीछे प्रतिबंधित आतंकवादी समूह आईएसआईएस का हाथ है। पुलिस के अनुसार, धमाके में 10 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था। बकौल पुलिस, धमाके में कम-से-कम 44 लोगों की मौत हुई है और करीब 100 लोग घायल हुए हैं।
read more at Moneycontrol हिंदी


