$3 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी बनी माइक्रोसॉफ्ट
अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का बाज़ार पूंजीकरण बुधवार को $3 ट्रिलियन के पार पहुंच गया और एप्पल के बाद ऐसा करने वाली यह दुनिया की दूसरी कंपनी है। माइक्रोसॉफ्ट के शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान $404.70/शेयर के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। वहीं, $3.03 ट्रिलियन के बाज़ार पूंजीकरण के साथ एप्पल फिलहाल दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है।
read more at Moneycontrol


