पत्नी की चिता पर कूदा ओडिशा का 60-वर्षीय शख्स, गंभीर रूप से झुलसकर हुई मौत
कालाहांडी (ओडिशा) में मंगलवार को 60-वर्षीय जनजातीय शख्स नीलमणि सबर अपनी 57-वर्षीय पत्नी की चिता पर कूद गया जिसके बाद गंभीर रूप से झुलसकर उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, स्थानीय ग्राम पंचायत के पूर्व समिति सदस्य सबर की मौके पर ही मौत हो गई थी। बकौल पुलिस, शख्स की पत्नी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


