Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में 2 महिलाओं समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

short by अपर्णा कुमारी / on Thursday, 9 May, 2024
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में 2 महिलाओं समेत 3 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। ज़िले के एसपी गौरव राय के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों का कहना है कि वे माओवादियों की खोखली व अमानवीय विचारधारा से निराश और पुलिस के 'लोन वर्राटू' (अपने घर लौटें) अभियान से प्रभावित हैं इसलिए उन्होंने आत्मसमर्पण का फैसला किया।