पॉर्न स्टार केस में ट्रंप के खिलाफ आरोप तय, पहली बार किसी पूर्व यूएस राष्ट्रपति पर चलेगा मुकदमा
अमेरिका की एक ग्रैंड ज्यूरी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (76) पर 2016 के कैंपेन के दौरान पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को हश मनी (चुप रहने के लिए किसी को किया गया भुगतान) देने के मामले में अभियोग चलाने की मंज़ूरी दी है। अमेरिका के इतिहास में यह किसी भी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ पहला आपराधिक मामला है।
read more at हिन्दुस्तान


