कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता थिम्मप्पा की बेटी बीजेपी में हुईं शामिल
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्य विधानसभा के पूर्व स्पीकर कागोडु थिम्मप्पा की बेटी राजनंदिनी बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता बी.एस. येदियुरप्पा भी मौजूद रहे। इस पर थिम्मप्पा ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह (राजनंदिनी) ऐसा करेंगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।"
read more at ABP न्यूज़


