पाक में आर्थिक संकट के बीच सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10% कटौती करने पर विचार: रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकारी कर्मचारियों के वेतन से 10% कटौती करने पर विचार कर रहा है। बकौल रिपोर्ट, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ द्वारा गठित नैशनल ऑस्टेरिटी कमिटी (एनएसी) मंत्रालयों/डिविज़नों के खर्च में 15% कटौती करने और राज्यमंत्रियों व सलाहकारों की संख्या 78 से घटाकर 30 करने पर विचार कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


