येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला की हुई मौत
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर अपनी 17 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला की कैंसर के कारण बेंगलुरु के एक अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, महिला फेफड़ों के कैंसर से ग्रसित थी और उसका इलाज चल रहा था। येदियुरप्पा पर मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
read more at इंडिया टीवी


