बिहार की नाबालिग लड़की के घर में घुसकर युवक ने किया उसका रेप, परिवार ने रस्सी से बांधकर पीटा
बेतिया (बिहार) में रात के समय 17-वर्षीय नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसका रेप करने के आरोप में पुलिस ने 23-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। लड़की द्वारा शोर मचाने के बाद उसके परिवार ने युवक को पकड़कर रस्सी से बांधकर पीटा था। पुलिस ने गुरुवार रात की घटना पर कहा कि लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है।
read more at News18 हिंदी


