अभिनेता सलीम घौस का 70 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन
'भारत एक खोज' समेत कई टीवी शोज़ और फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता सलीम घौस का 70 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। उनकी पत्नी अनीता सलीम ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिनेता ने बुधवार रात सीने में दर्द की शिकायत की थी। गुरुवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।


