Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 1 September, 2023
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने की शुक्रवार को घोषणा की। एनसीईआरटी के 63वें स्थापना दिवस पर प्रधान ने यह एलान किया। गौरतलब है, 'डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी' वैसे संस्थान होते हैं जिन्हें यूनिवर्सिटी जैसी ही शैक्षणिक स्थिति और विशेषाधिकार मिलते हैं।