राजस्थान के गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में एसएचओ सहित 2 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित
जयपुर (राजस्थान) में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर श्याम नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ और बीट कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने बताया कि पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया है।
read more at News18 हिंदी


