Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के ऐक्टर विल्को जॉनसन का 75 साल की उम्र में हुआ निधन

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 24 November, 2022
'गेम ऑफ थ्रोन्स' में शाही जल्लाद के रोल में नज़र आए 75-वर्षीय विल्को जॉनसन का निधन हो गया है। 1970 के दशक के पब-रॉक बैंड 'डॉक्टर फीलगुड' के गिटारिस्ट रहे जॉनसन का सोमवार को उनके घर पर निधन हुआ। जॉनसन साल-2013 में अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित पाए गए थे लेकिन बाद में उन्होंने कैंसर-मुक्त होने की घोषणा की थी।