पति के अफेयर के बाद घर छोड़ दिया था, बेटी के लिए वापस आई: संजय कपूर की पत्नी
अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने पति के अफेयर को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा, "जब वो सब हुआ था तो मैं शनाया (बेटी) को लेकर घर से चली गई थी। लेकिन मुझे अपनी बेटी को पिता का प्यार देना था।" उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए घर वापस आई थीं।


