'दृश्यम' की ऐक्ट्रेस इशिता दत्ता की हुई गोद भराई, सामने आईं तस्वीरें
फिल्म 'दृश्यम' की ऐक्ट्रेस इशिता दत्ता की रविवार को मुंबई में गोद भराई हुई जिसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में उनकी बहन व ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और अभिनेत्री काजोल भी नज़र आईं। इशिता ने ऐक्टर वत्सल सेठ से नवंबर 2017 में शादी की थी और दोनों ने मार्च में बताया था कि वे माता-पिता बनने वाले हैं।
read more at ABP न्यूज़


