इंटरनल टेस्ट में खराब प्रदर्शन पर विप्रो ने की 452 फ्रेशर्स को नौकरी से निकालने की पुष्टि
आईटी कंपनी विप्रो ने इंटरनल टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने के कारण 452 फ्रेशर्स को नौकरी से निकालने की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा, "ट्रेनिंग के बाद भी फ्रेशर्स ने बार-बार टेस्ट में खराब प्रदर्शन किया।" बकौल विप्रो, कंपनी द्वारा निकाले गए फ्रेशर्स की ट्रेनिंग पर आई ₹75,000 की लागत को भी माफ कर दिया गया है।
read more at Moneycontrol हिंदी


