अमीषा ने ₹3 करोड़ के चेक बाउंस मामले में किया सरेंडर, कोर्ट से बाहर निकलते समय छिपाया चेहरा
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शनिवार को चेक बाउंस मामले में रांची की कोर्ट में सरेंडर कर दिया जिसके बाद उन्हें सशर्त ज़मानत मिल गई। इसके बाद चेहरा ढककर कोर्ट से निकल रहीं अमीषा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है, अमीषा पर निर्माता-कारोबारी अजय कुमार सिंह से करीब ₹3 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
read more at Times Now नवभारत


