बिहार के सरकारी स्कूलों में अब 31 अगस्त को होगी रक्षाबंधन की छुट्टी
बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी 31 अगस्त 2023 को रहेगी। इससे पहले राज्य में रक्षाबंधन का अवकाश 30 अगस्त 2023 को होना था। गौरतलब है कि राज्य के शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से रक्षाबंधन की छुट्टी 31 अगस्त को करने की मांग की थी।
read more at News18 हिंदी


