पाक ने भारत के साथ हुए लाहौर समझौते का उल्लंघन किया था, यह हमारी गलती थी: नवाज़ शरीफ
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने 1999 में भारत से हुए लाहौर समझौते का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा, "1998 में पाकिस्तान ने 5 न्यूक्लियर टेस्ट किए थे जिसके बाद (1999 में अटल बिहारी) वाजपेयी साहब (पाकिस्तान) आए थे और समझौता किया। यह अलग बात है कि हमने इसका उल्लंघन किया...यह हमारी गलती थी।"
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


