ईद पर सलमान खान के घर के बाहर जुटे फैन्स पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
ईद के मौके पर गुरुवार को अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट वाले घर के बाहर जुटे उनके फैन्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में लाठीचार्ज के दौरान एक महिला समेत कुछ लोग सड़क पर गिरते दिख रहे हैं। दरअसल, सलमान के फैन्स की भारी भीड़ से यातायात बाधित हो गया था।
read more at Hindustan Times


