'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 13-15 अगस्त तक 20 करोड़ मकानों पर फहराया जाएगा तिरंगा
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से देशभर में 20 करोड़ से अधिक मकानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। बकौल बयान, इसमें सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। बयान के अनुसार, इस अभियान में 100 करोड़ से भी अधिक लोग भाग लेंगे।
read more at दिप्रिंट


