गलत साइड से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में छत्तीसगढ़ में पलटी बस; 3 लोगों की हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, जशपुर (छत्तीसगढ़) में गलत साइड से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में एक बस पलट गई जिससे 3 लोगों की मौत हुई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। यह बस पत्थलगांव से अंबिकापुर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में बस में सवार एक यात्री व बाइक पर सवार दो लोग शामिल हैं।
read more at भाषा


