60 लोगों के कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद आईआईटी गुवाहाटी घोषित हुआ कंटेनमेंट ज़ोन
आईआईटी गुवाहाटी में 60 लोगों के कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद समूचे परिसर को बुधवार को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया। आईआईटी गुवाहाटी के एक अधिकारी के मुताबिक, सभी मामले पिछले 6 दिनों में सामने आए हैं। सरकारी आदेशानुसार, क्षेत्र के सुरक्षित घोषित होने तक लोगों को कैंपस में प्रवेश व वहां से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
read more at हिन्दुस्तान


