राजस्थान के घर में विस्फोट के बाद दूसरे मकान की छत पर जाकर गिरी महिला की हुई मौत
झुंझुनू (राजस्थान) में बुधवार को विस्फोट के चलते एक घर की छत उड़ गई और वहां से दूसरे मकान की छत पर जाकर गिरी एक महिला की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, महिला के हाथ-पैर अलग होकर दूर जा गिरे और उसका एक हाथ नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।
read more at हिन्दुस्तान


