गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने 30 साल बाद यूपी में मां को दिलवाया न्याय, दोषियों को मिली सज़ा
30 साल पहले हुए गैंगरेप को लेकर शाहजहांपुर (यूपी) के कोर्ट ने 2 भाइयों को 10-10 साल जेल की सज़ा सुनाई है। घटना के समय पीड़िता 12-वर्षीय थी और गैंगरेप के बाद जन्मे उसके बेटे की शिकायत पर मामले में 2021 में एफआईआर दर्ज हुई। बकौल रिपोर्ट्स, जांच में दोनों भाइयों व पीड़िता के बेटे का डीएनए मैच हुआ था।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


