Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पार्टी कार्यकर्ताओं व घर पर यूपी प्रशासन द्वारा ड्रोन से निगरानी की जा रही है: शिवपाल यादव

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 4 December 2022
मैनपुरी (यूपी) में सोमवार को होने वाले उप-चुनाव से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने राज्य प्रशासन पर आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं व उनके घर पर ड्रोन से नज़र रखी जा रही है। बकौल शिवपाल, प्रशासन ने उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पर छापेमारी की। शिवपाल ने कहा, "यह लोकतंत्र की हत्या है।"