एमपी में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे
इंदौर (मध्य प्रदेश) में सोमवार को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के सामने कुछ युवकों द्वारा 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में युवक पहले 'जय श्री राम' और फिर 'मोदी-मोदी' के नारे लगाते दिखे। इसके बाद राहुल वहां रुके और उन्होंने युवकों को अपने पास बुलाया लेकिन वे फरार हो गए।
read more at abp न्यूज़


