हिमाचल प्रदेश के सिंबलबाड़ा नैशनल पार्क में पहली बार नज़र आया बाघ, सामने आई तस्वीर
सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) स्थित सिंबलबाड़ा नैशनल पार्क में पहली बार एक बाघ नज़र आया है जिसकी तस्वीर सामने आई है। एक वन्यजीव अधिकारी ने बताया कि पार्क के कैमरा ट्रैप में यह तस्वीर कैद हुई है व संभवतः बाघ उत्तराखंड के राजाजी नैशनल पार्क से यहां आया होगा। इससे पहले जनवरी में पार्क में बाघ के पदचिह्न मिले थे।
read more at ABP न्यूज़


