Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएसएल में बेन कटिंग को आउट होता समझ उनकी पत्नी एरिन की प्रतिक्रियाएं हुईं वायरल

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 5 February, 2022
पीएसएल 2022 में पेशावर ज़ाल्मी के बल्लेबाज़ व ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर बेन कटिंग को आउट समझकर उनकी पत्नी एरिन हॉलैंड की हैरानी वाली प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। मोहम्मद नबी की गेंद पर ऐसा प्रतीत हुआ कि कटिंग बोल्ड हो गए हैं लेकिन रीप्ले में पता चला कि विकेटकीपर ने गलती से बेल्स गिरा दी थी। एरिन इसके बाद मुस्कुराने लगीं।