5 माह में $1.8 ट्रिलियन बढ़ा एनवीडिया का बाज़ार पूंजीकरण, एमेज़ॉन के कुल मार्केट कैप के बराबर
अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया का बाज़ार पूंजीकरण 5 महीने में $1.801 ट्रिलियन बढ़ा है जो ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन के कुल $1.886 ट्रिलियन के बाज़ार पूंजीकरण के करीब-करीब है। गौरतलब है कि एनवीडिया का बाज़ार पूंजीकरण बुधवार को $3 ट्रिलियन के पार हो गया जिससे वह एप्पल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।
read more at News18 हिंदी


